फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even after a month, police are empty handed in Gaggi murder case

Una News: गग्गी हत्या मामले में एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Wed, 27 Aug 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Even after a month, police are empty handed in Gaggi murder case
फोलोअप
विज्ञापन

सीसीटीवी, गोपनीय सूत्र और संदिग्धों से हुई पूछताछ, फिर भी हाथ नहीं लगा कोई अहम सुराग

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद अपराधी न पकड़े जाना खाकी पर उठा रहा सवाल

पुलिस भी मामले की जांच में ठंडी पड़ी, न मिले आरोपी और न मृतक का मोबाइल

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को दिनदहाड़े हुई राकेश कुमार उर्फ गग्गी जट्ट की हत्या को एक महीना बीत चुका है। इतने समय बाद भी पुलिस जांच पूरी तरह खाली हाथ है। न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई पुख्ता सुराग हाथ लगा।थाना सदर पुलिस ने ऊना के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदूही, घलुवाल और बढ़ेड़ा क्षेत्र में नजर आए थे, मगर उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
हत्या को एक महीना बीतने के बावजूद पुलिस न तो गग्गी का मोबाइल बरामद कर पाई है और न ही किसी आरोपी तक पहुंच सकी है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल बाइक और हेलमेट बढ़ेड़ा खड्ड से मिले, मगर आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने बाइक का चेसी नंबर मिटा दिया और नकली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जांच में सामने आया है कि वारदात पेशेवर अपराधियों ने की थी। उन्होंने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया, वह आधुनिक और ज्यादा रेंज वाला था। वारदात के दौरान आरोपियों ने सीधे दुकान में गग्गी का नाम पुकारा और जैसे ही वह मुड़ा, उस पर गोलियां बरसा दीं। दुकान में मौजूद अन्य लोग भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए।
विज्ञापन

27 जुलाई रविवार को ऊना जिले के अरनियाला निवासी गग्गी, जो एक शराब ठेकेदार के साथ काम करता था, ख्वाजा बसाल में एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर बाल कटवाने रुका था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गले, सिर और कमर पर लगी गोलियों से गग्गी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी योजनाबद्ध तरीके से भाग गए। अब तक की जांच में यह भी साफ नहीं हो पाया कि हत्यारे कब जिले में दाखिल हुए और किस रास्ते से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरेआम हुई इस जघन्य वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपियों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है, वरना आने वाले समय में अपराधियों के हौसले और बढ़ जाएंगे। एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि मामले की हर कड़ी को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों पर नजर है और जल्द ही इस पेचीदा केस को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed