{"_id":"69be7312bb01a397800b0734","slug":"entry-for-sports-competitions-till-march-22-una-news-c-90-1-mnd1021-189910-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए 22 मार्च तक एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए 22 मार्च तक एंट्री
विज्ञापन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत इस वर्ष विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं 22 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होंगी। प्रतिभागियों के लिए एंट्री फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। आयोजन स्थल जवाहर पार्क, स्टेट हाउस चौक के निकट रखा गया है। मेले के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, खो-खो, टेनिस बाल क्रिकेट, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
अधिकांश प्रतियोगिताओं के लिए एंट्री फीस 500 रुपये प्रति टीम निर्धारित की गई है, जबकि क्रिकेट के लिए 800 रुपये शुल्क रखा गया है। बैडमिंटन में सिंगल और डबल वर्ग के लिए अलग-अलग फीस तय की गई है। प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। अधिकांश खेलों में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये निर्धारित है। बैडमिंटन, बॉक्सिंग तथा अन्य स्पर्धाओं में भी विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पुरस्कार राशि तय की गई है। इसके अतिरिक्त मेले में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 26 मार्च को क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।