{"_id":"65e86d4cf78140a8e2088793","slug":"electrification-is-happening-rapidly-in-villages-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-119024-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में तेजी से हो रहा विद्युतीकरण : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में तेजी से हो रहा विद्युतीकरण : कंवर
Wed, 06 Mar 2024 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा की ओर से बंगाणा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम किया गया। इसमें राज्य भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत ने 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का महत्वाकांक्षी मिशन तय किया है। ये गांव आजादी के 7 दशक बाद आज भी अंधेरे में डूबे हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि 1000 दिनों के भीतर सभी शेष गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। गांवों का विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है और यह काम बहुत ही पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। एक मोबाइल एप और एक वेब डैशबोर्ड के जरिए विद्युतीकरण किए जा रहे गांवों के आंकड़े जनता के लिए उपलब्ध हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका कौशल, जिला महामंत्री शुभलता, उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, महामंत्री दिलवाग सिंह, कुटलैहड़ मंडल प्रभारी चतुर सिंह, बीडीसी अध्यक्ष देवराज, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राजू, भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय शर्मा, नमता रानी, अनीता ठाकुर, रामपाल ठाकुर के अलावा सैकड़ों महिलाओ ने भाग लिया। संवाद