फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity sub-division's office opened in Mubarikpur

मुबारिकपुर में खुला विद्युत उपमंडल का कार्यालय

Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity sub-division's office opened in Mubarikpur
मुबारिकपुर में बिद्युत उप मंडल का उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने उद्घाटन करते हुए - फोटो : Una
मुबारिकपुर (ऊना)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुबारिकपुर में विद्युत उपमंडल का कार्यालय खुलने से दस हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। इस कार्यालय को तीन सेक्शन में बांटा है। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 13 नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

साथ ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर तीन माह के भीतर लगाने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने पर 33 केवी का सब स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 58 हजार लकड़ी के पोल बदले जा चुके हैं शेष बचे खंभों को शीघ्र बदला जा रहा है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष सतपाल सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्ण ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राममूर्ति शर्मा, मुबारिकपुर की प्रधान श्रेष्ठा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी आईटी सेल अनिल डढवाल, एसडीएम अंब मनेश यादव, चीफ इंजीनियर इलैक्ट्रिसिटी संजय धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स :
सब डिविजन कार्यालय के लिए चयनित करेंगे भूमि : राजेश ठाकुर
जनसभा के दौरान गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने मुबारिकपुर में विद्युत बोर्ड का उपमंडल खोले जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी का धन्यवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सब डिविजन कार्यालय के लिए भवन और रेस्ट हाउस के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों में तरक्की हुई है। सड़क, बिजली और पानी की योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed