फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eight players will compete for the district's prestigious Star Football Trophy.

Una News: जिले की प्रतिष्ठित स्टार फुटबाल ट्राॅफी के लिए 8 से भिड़ेंगे खिलाड़ी

Sat, 03 Jan 2026 06:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Eight players will compete for the district's prestigious Star Football Trophy.
चिट्टा मुक्त ऊना होगा स्टार फुटबाल प्रतियोगिता का थीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिले की प्रतिष्ठित स्टार फुटबाल ट्रॉफी का 52वां संस्करण 8 जनवरी से 11 जनवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रॉफी का आयोजन वर्ष 1974 से नियमित रूप से किया जा रहा है और इसमें खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष आयोजक समिति ने ट्रॉफी का थीम चिट्टा मुक्त ऊना रखा है। विजेता टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता टीम को 41,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों को भी 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

आयोजक समिति के ठाकुर हरदीप सिंह ने बताया कि यह ट्रॉफी तब शुरू हुई जब वे खुद युवा खिलाड़ी थे। उस समय भी ग्रामीणों में इसके प्रति बहुत उत्साह था, जो आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के फुटबाल खिलाड़ी भी इस ट्रॉफी के आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आयोजक समिति ने ट्रॉफी के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed