फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Effect of weather change: Una residents gripped by fever and diarrhea

मौसम बदलाव का असर : बुखार, दस्त ने जकड़े ऊनावासी

Wed, 14 May 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Effect of weather change: Una residents gripped by fever and diarrhea
तीन दिन की छुट्टियों के बाद 600 पार हुआ ओपीडी का आंकड़ा
विज्ञापन

26 मरीज बुखार और 30 मरीज दस्त रोग से पीड़ित पाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीन दिन की छुट्टियों के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए मरीजों की तीमारदारों के साथ खासी भीड़ उमड़ी रही। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी भरी नजर आई। लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घंटों कतारों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद पहले मरीज की पर्ची बनाई गई तब जाकर ओपीडी में पहुंचे। वहां पर भी लोगों को अपना उपचार करवाने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ा। तब तक सरकारी लैब की व्यवस्था टेस्ट करवाने के लिए चिकित्सक की ओर से परामर्श करने के बाद बंद हो गई। इसके चलते मरीजों को इधर-उधर जाकर चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद टेस्ट करवाने के लिए विवश होना पड़ा। कुल मिलाकर ऊना में मंगलवार को 607 मरीजों की रिकॉर्ड ओपीडी दर्ज की गई। इसमें बुखार, दस्त सहित अन्य बीमारियों से मरीज पीड़ित पाए गए। सबसे ज्यादा मौसमी बदलाव का असर ऊना जिले में मरीजों की सेहत पर देखने को मिला। जहां पर 30 मरीज दस्त के रोग से पीड़ित पाए गए और 26 मरीज बुखार के संक्रमण से पीड़ित निकले। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार छुट्टियों के बाद अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए काफी भीड़ रही। इसके चलते व्यवस्था बनाकर मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई गई। 26 मरीज बुखार और 30 मरीज दस्त रोग से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह असर मौसम में बदलाव आने की सूरत में और दिन और रात के मौसम में अंतराल होने की वजह से भी हुआ है। जिसका लोगों की सेहत पर असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम को मद्देनजर रखते हुए बिना किसी चिकित्सक के सलाह के किसी भी तरह की कोई दवा का सेवन न करें और गर्मियों में एहतियात बरतें और संतुलित पका हुआ घर का ही भोजन ग्रहण करें। जंक फूड और बाहरी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed