फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   education

जलवाहकों पर कसा शिकंजा, शिक्षा विभाग ने बताई ड्यूटियां

Sat, 09 Nov 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
education
ऊना। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में तैनात पार्ट टाइम जलवाहकों की मनमानी से तंग आकर सभी लापरवाह कर्मियों पर शिकंजा कस दिया है। शिक्षा विभाग ने जलवाहकों के कार्यों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समय में पार्ट टाइम जलवाहकों को अपने कार्यों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि कई स्कूलों में पार्ट टाइम जलवाहक ड्यूटी को सही तरीके से नहीं कर रहे थे। कई विद्यालय प्रबंधनों की ओर से जलवाहकों की लापरवाही की शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने सूची जारी कर जलवाहकों को उनकी ड्यूटियां याद दिलाई है। शिक्षा विभाग ने लिखित में पार्ट टाइम जलवाहकों व स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि पार्ट टाइम जलवाहकों को 4 घंटे की ड्यूटी में स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना, विद्यालय परिसर में सफाई और स्वच्छता से जुड़ी कार्यों को करना तथा क्लास रूम और स्कूल भवन में साफ-सफाई रखना आदि कार्य करने होंगे। इसके साथ अगर जलवाहक ड्यूटी को सही तरीके से नहीं करते हैं तो उसको स्कूल प्रबंधन, एसएमसी व ग्राम पंचायत कमेटी सदस्य बदल सकती है।
विज्ञापन

जलवाहकों को मानने होंगे सभी निर्देश : गुप्ता
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों को पार्ट टाइम जलवाहकों को मानने होंगे। अगर कोई कर्मी निर्देश नहीं मानता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed