फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Home Guard jawan Vijay Kumar bid a tearful final farewell.

Una News: होमगार्ड जवान विजय कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sun, 23 Aug 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Home Guard jawan Vijay Kumar bid a tearful final farewell.
दौलतपुर चौक (ऊना)। होमगार्ड जवान विजय कुमार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को हुई उनकी मौत के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान होमगार्ड की टुकड़ी ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जवान की अंतिम यात्रा में परिजनों, साथियों और क्षेत्र के लोगों की आंखें नम रहीं। अंतिम विदाई के दौरान होमगार्ड कंपनी कमांडर जसवीर सिंह ने जवान विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन

वहीं, दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने भी जवान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
उन्होंने चौकी के स्टाफ की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पुलिस परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed