फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   education

विद्यार्थियों को दी एनएसएस के चिह्न की जानकारी

Mon, 07 Oct 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
education
हरोली (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरूआत हुई। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रीटा कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

रीटा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। एनएसएस प्रभारी अध्यापिका पूनम जगोता, सह प्रभारी बाल किशन और प्रधानाचार्य ने मुख्याथिति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूनम जगोता ने विद्यार्थियों को एनएसएस के चिह्न के बारे में जानकारी दी। सह प्रभारी बाल किशन ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर समाज सेवा करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को जीवन ईमानदारी और मेहनत से हर कार्य को करने पर्यावरण का संरक्षण करने, पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने, जीवन में स्वच्छता अपनाने और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में प्रभारी पूनम जगोता, बाल किशन, सुखजीत कौर, किरण ठाकुर, संतोष शास्त्री, किरण कौशल, निशा शर्मा, तारा देवी, संदीप कुमार, पूरण सिंह, जोगिंद्र कौशल ने भाग लिया। विद्यार्थियों में काजल, बबीता, रिया, प्रीति, कंचन, सिया, दीपिका, दीक्षा, संजना, आरती, अंजलि, अनमोल, चंदन, दीपक, नरेश, अजित, शौकत दीन, आदित्य, इंद्र, निखिल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed