{"_id":"66183255c60b33e50206f9c4","slug":"education-department-inspected-five-private-schools-and-checked-the-arrangements-una-news-c-93-1-ssml1048-121768-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिक्षा विभाग ने पांच निजी स्कूलों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिक्षा विभाग ने पांच निजी स्कूलों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
Fri, 12 Apr 2024 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
मान्यता एवं नवीनीकरण पर मुहर लगाने से पहले हर मानक जांच रही शिक्षा विभाग की टीम
अभी तक जांचे स्कूलों में नहीं मिली खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के समस्त स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत होने जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ऊना की तरफ से नए सत्र के मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले निजी स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण प्रक्रिया बीती पांच अप्रैल से शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार जिला के 131 निजी स्कूलों की ओर से नए शैक्षणिक सत्र की मान्यता नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें से पांच स्कूलों में मान्यता नवीनीकरण के लिए निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। इसमें स्कॉलर यूनिफाइड, चिल्ड्रन वैली, स्कॉलर्स स्टेयर्स चलेट, एसवीएन नैहरियां सहित एक अन्य निजी स्कूल शामिल हैं। आने वाले दिनों में बाकी बचे स्कूलों के दस्तावेज भी खंगाले जाएंगी। ध्यान रहे कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सभी निजी स्कूलों को जिला प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से मान्यता नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। इस दौरान निजी स्कूलों के सारे दस्तावेजों को खंगाला जाता है। इसके साथ ही खेल मैदान की उपलब्धता, कक्षाओं में बच्चों के बैठने, अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य चीजों को भी मानकों के तहत परखा जाएगा।
स्कूल प्रमुख रिकॉर्ड को दुरुस्त रखें : देवेंद्र चंदेल
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने कहा कि समस्त निजी स्कूल प्रमुखों मे मान्यता नवीनीकरण के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम में आवेदन किया। उसी अनुसार अपने स्कूलों के रिकॉर्ड को उसी प्रकार दुरुस्त करके रखें। निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी स्कूल में दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो दुरुस्त करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। वहीं, बिना दस्तावेजों के स्कूल संचालन करने पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।