फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eco tourism park to be built in Sohari with 2.40 crores

सोहारी में 2.40 करोड़ से बनेगा इको टूरिज्म पार्क

Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Eco tourism park to be built in Sohari with 2.40 crores
सोहारी में ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास करते पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत सोहारी क्षेत्र में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में पर्यटकों को गिफ्ट शॉप, कैफे, शौचालय तथा पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस पार्क को आने वाले दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को इस परियोजना का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार सोहारी में ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क के निर्माण का मकसद पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना है। प्रशासन का मानना है कि सैलानियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी तो वह बार-बार घूमने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पिछले साढ़े चार वर्षों में पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोबिंदसागर झील के दोनों छोर पर एक समान आधारभूत ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, जोगिंदर शर्मा, शकुंतला, निर्मला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केटीडीएस से पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास : डीसी
कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसायटी (केटीडीएस) का गठन किया गया है। गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ा तथा घरवासड़ा धार से पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा, जोकि सकारात्मक संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed