फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   E-charging station worth 50 lakh to be built in Dulaihad; two buses can be charged simultaneously.

Una News: दुलैहड़ में 50 लाख से बनेगा ई-चार्जिंग स्टेशन, दो बसें एक साथ होंगी चार्ज

Fri, 02 Oct 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
E-charging station worth 50 lakh to be built in Dulaihad; two buses can be charged simultaneously.
ऊना। जिले में बढ़ते ई-बस बेड़े के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चार्जिंग नेटवर्क को भी मजबूत करने में जुट गया है। दुलैहड़ में करीब 50 लाख रुपये की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। स्टेशन पर एक साथ दो ई-बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी। चार्जिंग स्टेशन के लिए एचआरटीसी ऊना डिपो की ओर से शेड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए निगम ने 39 लाख रुपये बिजली बोर्ड के खाते में जमा करवा दिए हैं। अब ट्रांसफार्मर लगाने के बाद स्टेशन को चार्जिंग नेटवर्क से जोड़ने का काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिले में ई-बसों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। ई-बसों के बढ़ते बेड़े को देखते हुए निगम चरणबद्ध तरीके से चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। दुलैहड़ में स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र में संचालित ई-बसों के लिए चार्जिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बता दें कि जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में ऊना और हरोली डिपो में 17 नई ई-बसें शामिल की गई हैं। इनमें हरोली डिपो को 10 और ऊना डिपो को सात बसें मिली हैं। इसके बाद जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर करीब 52 हो गई है। ई-बसों को ऊना से होशियारपुर, चिंतपूर्णी, धनेटा-घनेड़, बद्दी और ऊना-नंगल-नादौन समेत विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। हरोली में बन चुका है प्रदेश का पहला ई-बस डिपो हरोली में दो अगस्त को प्रदेश के पहले ई-बस डिपो की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड द्वारा जब भी ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, उसके दस दिनों के भीतर दुलैहड़ में ई-बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed