फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Duhal Bangwala Panchayat honored brave youth

डूहल बंगवाला पंचायत ने जांबाज युवाओं को किया सम्मानित

Tue, 07 Sep 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Duhal Bangwala Panchayat honored brave youth
किन्नू हादसे में घायलों की जान बचाने वाले युवाओं को सम्मानित करने के बाद। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। किन्नू में हुए दो सड़क हादसों में घायलों को दो सौ फीट खाई से सकुशल निकालने वाले युवाओं को डूहल बंगवाला पंचायत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हादसे के समय पुलिस और फायर कर्मियों के आने से पहले किन्नू के ढाबा मालिक सोनू ठाकुर के साथ उसके साथियों ने खाई में उतरकर साहसिक कार्य किया। इसके चलते पंचायत उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने इन युवाओं को सम्मानित करने की पहल की। मंगलवार को पंचायत घर में इनको पूरी पंचायत की तरफ से विशेष तौर पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह दीपा और बीडीसी मेंबर मीनू शर्मा मौजूद रहीं।

प्रधान प्रतिभा और उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने किन्नू हादसे में जान बचाने वाले सोनू ठाकुर, अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार चंद्रदेव और 70 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर कुलदीप सिंह को माता रानी की चुनरी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह दीपा ने कहा कि सोनू ठाकुर और उनके साथियों ने बड़ा ही दिलेरी का काम किया है। उन्होंने डीसी से मांग की कि प्रशासन भी ऐसे युवाओं को सम्मानित करें। इस मौके पर पंचायत सचिव साधना, वार्ड मेंबर सुदेश कुमारी, सलोचना देवी, राकेश कुमार, शाम लाल और तरसेम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed