फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dues...in farmer's documentsAssam DC, also helped in the work

Una News: बकाया...किसान के दस्तावेज़ में असम डीसी, काम में भी हाथ बटाया

Sat, 27 Apr 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dues...in farmer's documentsAssam DC, also helped in the work
उपायुक्त गेहूं की थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया देखी-समझी तथा खुद इसमें हाथ भी बंटाया।
उपायुक्त ने गेहूं की थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया देखी-समझी और खुद हाथ भी बंटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जनता व प्रशासन के मध्य विश्वास की डोर को नई मजबूती देने वाले एक प्ररेक प्रसंग में उपायुक्त ऊना जतिन लाल जिले के एक किसान से किए अपने वादे को निभाने उनके खेतों में पहुंचे। उन्होंने वहां न केवल किसान विजय कुमार का हौंसला बढ़ाया, बल्कि आगे बढ़कर कार्य में उनका हाथ भी बंटाया।
बता दें, ऊना जिले के हरोली के किसान विजय कुमार प्राकृतिक खेती करते हैं। डीसी जतिन लाल आत्मा परियोजना में प्राकृतिक खेती के कार्यों के अवलोकन के लिए एक औपचारिक दौरे में अप्रैल महीने के पहले हफ्तेे हरोली गए थे। तब उन्होंने वहां विजय के खेतों का भ्रमण करते हुए उनसे गेहूं की फसल की थ्रेसिंग के समय फिर से आने का वादा किया था। अपने इस वादे को निभाते हुए जतिन लाल शुक्रवार को विजय कुमार के यहां हरोली पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान आत्मा परियोजना के ऊना जिले के निदेशक विरेंद्र बग्गा तथा उपनिदेशक शामली गुप्ता तथा मृदा परीक्षण अधिकारी दीपिका भाटिया भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने इस दौरान गेहूं की थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया देखी-समझी और खुद इसमें हाथ भी बंटाया। उन्होंने विजय कुमार के प्राकृतिक खेती के प्रयासों की सराहना की और वहां अन्य प्राकृतिक खेती फसलों की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही इसमें उपयोग होने वाले जीवामृत को बनाने की विधि भी जानी। विजय कुमार करीब 55 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसमें वे प्राकृतिक विधि से केमिकलमुक्त मिश्रित खेती करते हैं तथा परंपरागत फसलों के साथ-साथ नकदी फसलें उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 8 हजार किसान कर रहे प्राकृतिक खेती
इस अवसर पर उपायुक्त ने आतमा परियोजना के अधिकारियों को जिले में प्राकृतिक खेती में अच्छा काम कर रहे किसानों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का खेतों में की समाधान किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऊना जिले में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed