फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to the negligence of the electricity board, the lives of farmers are in danger.

Una News: बिजली बोर्ड की लापरवाही से किसानों की जान खतरे में

Sat, 04 Oct 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the electricity board, the lives of farmers are in danger.
गन्ने की फसल को छू रहे हाई-वोल्टेज तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
‎घनारी (ऊना)। गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोली के वार्ड-1 में गन्ने के खेतों के ऊपर से गुजरते हाई-वोल्टेज तार किसानों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गए हैं। ये तार इतनी झुके हैं कि वे सीधे फसल को छू रहे हैं और हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।


स्थानीय किसान बाली राम ने बताया कि खेतों में हल चलाते समय इन तारों के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। मजबूरी में उन्हें डंडे से तारों को ऊपर उठाकर बुआई करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। किसान विपिन कुमार ने कहा कि तार हरे-भरे पेड़ों से बांधे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मानो बोर्ड किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इन हाई-वोल्टेज तारों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की होगी। इस संबंध में बिजली बोर्ड के एसडीओ मंगल चौधरी ने कहा कि उनके पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण किया जाएगा और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed