फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to the collision of the vehicle, electric wires along with branches fell on the truck and caught fire

Una News: वाहन के टकराने से टहनियों के साथ बिजली के तार ट्रक पर गिरे, लगी आग

Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the collision of the vehicle, electric wires along with branches fell on the truck and caught fire
घनारी में सड़क से सटे पेड़ की टाहनी से ट्रकटकराने के बाद सड़क में गिरी टाहनी।संवाद - फोटो : संवाद
घनारी में सड़क से सटे पेड़ की टहनियों से टकराया कबाड़ से लदा ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क पर रविवार सुबह कबाड़ से लदा ट्रक पेड़ की बड़ी टहनियों से टकरा गया। इससे टहनियों के साथ सटे बिजली के तार टूट कर घनारी स्कूल के गेट पर खड़े एक अन्य ट्रक पर जा गिरे और ट्रक को आग लग गई। आग से 20 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर किसी भी विभाग और प्रशासन के नुमाइंदे नहीं पहुंचे। गनीमत यह रही कि स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर पेड़ों की टहनियों से खतरे को लेकर उपायुक्त ऊना को सुधार के लिए पत्र भेजा गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

प्रबुद्ध वर्ग में सूर्यांश, सुखविंदर, दीपक, महेश, राकेश ने कहा कि जानकारी के बावजूद कोई कार्रवाई न होना चिंताजनक है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से विभागों को निद्रा से जगाने के निर्देश देने की मांग की है। गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क पर पेड़ों की टहनियों के वाहनों से टकराने की कई घटनाएं हुई हैं। घनारी स्कूल के ठीक सामने सड़क के किनारे दोनों ओर पुराने शीशम, आम के पेड़ों के सूखी और हरी टहनियां वाहनों से टकराती हैं। इससे हादसे की आशंका हैं। वहीं, बिजली विभाग ने खंभे लगाने के बजाय आनन-फानन में जुगाड़ से पेड़ों के साथ बिजली सप्लाई के तार बांधे हैं। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। पता करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed