{"_id":"682ddadf97c13f0f390027a8","slug":"due-to-rain-stones-fell-on-the-road-near-bil-kuali-una-news-c-93-1-una1002-154364-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश से बिल कुआली के पास सड़क पर गिरे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश से बिल कुआली के पास सड़क पर गिरे पत्थर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थाना कलां (ऊना)। थाना कलां से बंगाणा जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को बिल कुआली के पास बारिश से पत्थर गिरे हैं। सड़क चौड़ी होने के चलते आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दो घंटे लगातार बारिश के चलते बिल कुआली और हरीनगर के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। हरीनगर क्षेत्र में स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ पत्थरों को हटाकर सड़क को सुचारु किया। बड़े पत्थरों को हटाया जाना है। प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि जल्द से जल्द जेसीबी भेजकर सड़क को पूरी तरह साफ करवाया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने दोपहिया वाहन चालकों से सावधानी बरतने और इस मार्ग पर फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया। अधिशासी अभियंता संदीप गौतम का कहना है कि मामला ध्यान में आया है।