फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drops of relief fell in Una, relief from scorching heat

Una News: ऊना में बरसी राहत की बूंदें, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Sat, 14 Jun 2025 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:31 AM IST
विज्ञापन
Drops of relief fell in Una, relief from scorching heat
ऊना शहर में दोपहर के समय छाए बादल। संवाद
44 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

बारिश और अंधड़ के चलते बाजार में सड़कों पर गिरीं टहनियांं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/ बड़ूही/ लठियाणी(ऊना)। जिले में शुक्रवार को बारिश होने से लोगाें को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। जिले के विभिन्न हिस्सों में दोपहर के समय बारिश हुई। जिला मुख्यालय में शाम 6:15 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह भर से हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। गर्मी से बेहाल हो रहे स्थानीय लोगों के चेहरों पर इस बारिश से खुशी नजर आई। जिले में प्रचंड गर्मी के चलते लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। दूसरी तरफ लू चलने से लोग घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हो गए थे। जिले के बड़ूही क्षेत्र में दोपहर के समय हुई बारिश व अंधड़ के चलते बाजार में कुछ पेड़ों की बड़ी टहनियांं सड़क पर जा गिरीं। इससे सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से इन टहनियों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। इस दौरान एक कार पर टहनियों को कुछ हिस्सा गिरने से हल्का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों दो दिनों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में बारिश हुई है। आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। हीट वेव चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed