{"_id":"6873bddf4761d1e3d200e30b","slug":"drona-mahadev-shiva-temple-shivbari-will-now-be-developed-in-himachali-style-una-news-c-93-1-una1002-159079-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अब हिमाचली शैली में होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अब हिमाचली शैली में होगा विकसित
विज्ञापन
मंदिर की बाहरी दीवारों पर लगेगा खनियारा स्लेट तो गुंबद पर लगाया जाएगा मंडी का स्टोन
विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना)। ऊना जिले के प्रसिद्ध द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी का मुख्य भवन अब हिमाचली शैली में बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं को हिमाचल की पारंपरिक पहाड़ी शैली का अनुभव हो सके, इसके लिए मंदिर की बाहरी दीवारें धौलाधार क्षेत्र की खनियारा स्लेट से और मुख्य गुंबद मंडी स्टोन से सजाया जाएगा। पुरातत्व विभाग भी इस पौराणिक मंदिर को पुराने स्वरूप में ही रखने की वकालत कर चुका है। यही वजह है कि मंदिर प्रशासन ने अब इसे हिमाचली शैली में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए एक रुपया भी मंदिर ट्रस्ट का खर्च नहीं होगा बल्कि दानवीरों की मदद से ही यह सारा कार्य करवाया जाएगा।
मंदिर प्रशासन पहले ही परिसर में सुंदर शिव वाटिका विकसित कर चुका है और अब मुख्य भवन का सौंदर्यीकरण भी दानवीरों के सहयोग से किया जाएगा। एसडीएम सौमिल गौतम ने कहा कि इस प्राचीन स्थल में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे और आकर्षक बनाने के प्रयास जारी हैं। विधायक राकेश कालिया ने भी मंदिर को और भव्य बनाने का भरोसा दिलाया है।