फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drive safely by keeping in mind the future of yourself and your family: Gaurav

अपने और परिवार के भविष्य को देखकर वाहन सुरक्षित चलाएं : गौरव

Thu, 12 Dec 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Drive safely by keeping in mind the future of yourself and your family: Gaurav
कहा, संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस से साझा करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैहरियां के प्रशिक्षुओं के लिए वीरवार को पुलिस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने सड़क सुरक्षा के महत्व, सामान्य कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों, मोबाइल फोन के सही उपयोग, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, साइबर क्राइम और विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं को इन विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यातायात के बदलते स्वरूप और मानवीय संबंधों पर चर्चा होनी चाहिए। चालक की जिम्मेदारी सड़क सुरक्षा में अहम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को देखकर वाहन सुरक्षित चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की आदत बनाएं। ट्रिपल राइडिंग बिल्कुल न करें। इसके अलावा आस पड़ोस में अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है तो उसके बारे में पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार न करने का आह्वान किया। कहा कि आजकल फेक आईडी का चलन भी बढ़ रहा है। इससे साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इससे बचने के लिए 1930 पर संपर्क करें। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रवेश शर्मा ने कहा कि आज आयोजित इस कार्यक्रम में जो भी बच्चों ने सीखा है, उसे अपने आचरण में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed