फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dream project Samur Dam needs 2.5 crores

Una News: ड्रीम प्रोजेक्ट समूर डैम को 2.5 करोड़ की जरूरत

Tue, 08 Jul 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dream project Samur Dam needs 2.5 crores
अंतिम मंजूरी मिलने के बाद किसानों के खेतों में सिंचाई का सपना होगा साकार
विज्ञापन

2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में रखी नींव
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित समूर डैम किसानों के लिए एक बड़ी उम्मीद है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित हो रही यह सिंचाई परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। इसे पूरा करने के लिए केवल 2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की जरूरत है। समूर डैम परियोजना की नींव वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में रखी गई थी। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि नाबार्ड से 20 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद इस डैम के माध्यम से लगभग 5,000 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा देने की योजना बनाई गई थी। 2012 में राज्य में सरकार बदलने के बाद इस परियोजना का कार्य रुक गया। वीरेंद्र कंवर ने उस दौरान विपक्ष में रहते हुए कई बार कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए लेकिन समूर डैम की फाइलें ठंडी पड़ी रहीं। 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में लौटने पर वीरेंद्र कंवर ने बतौर ग्रामीण विकास मंत्री इस परियोजना को फिर गति दी। 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करवाई गई। निर्माण कार्य में तेजी आई और लगभग 90% कार्य पूर्ण कर लिया गया। 2020 में कोविड महामारी के कारण कार्य की रफ्तार फिर धीमी हो गई। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाए, ताकि यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरी तरह से क्रियान्वित हो सके। इससे क्षेत्र के किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी और कृषि उत्पादन में बड़ा बदलाव आएगा। कंवर ने बताया कि डैम क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण किया गया है, लेकिन जल आपूर्ति सीमित होने के कारण पौधों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा है। डैम के पूर्ण रूप से चालू होने पर यह पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा सकेगा। समूर डैम का सौंदर्य इस क्षेत्र को लोकप्रिय सेल्फी प्वाइंट बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed