{"_id":"68d3fb0f6fec9e37860be374","slug":"dr-anvesh-jamwal-made-kutlahars-name-shine-at-the-world-level-una-news-c-93-1-ssml1047-166555-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डॉ. अन्वेश जम्वाल ने विश्व स्तर पर चमकाया कुटलैहड़ का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डॉ. अन्वेश जम्वाल ने विश्व स्तर पर चमकाया कुटलैहड़ का नाम
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। मेहनत, लग्न और अनुशासन से हर सपना साकार होता है। इसे सच कर दिखाया है कुटलैहड़ के होनहार डॉ. अन्वेश जम्वाल ने। वे लगातार दूसरी बार स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वर्तमान में जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर में सहायक प्रोफेसर डॉ. जम्वाल ने बीटेक (एसआरएम विश्वविद्यालय), एमटेक (एमिटी विश्वविद्यालय) और पीएचडी (एनआईटी जयपुर) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उनका पैतृक गांव बसातर (धार सोलह सिंगी) है और परिवार हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में रहता है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बंगाणा से प्राप्त की। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने डॉ. जम्वाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता सही दिशा में प्रयास और निरंतर मेहनत का जीता-जागता उदाहरण है।