फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Ambedkar is the source of inspiration for equality and social justice: Deputy Chief Minister

समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं डॉ. आंबेडकर : उपमुख्यमंत्री

Wed, 15 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar is the source of inspiration for equality and social justice: Deputy Chief Minister
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार का डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देशवासियों को एकजुटता, समरसता और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed