फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DPR work started to connect mother-child hospital to sewerage line

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए डीपीआर का काम शुरू

Sun, 15 Sep 2024 04:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 15 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
DPR work started to connect mother-child hospital to sewerage line
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल और क्रिटिकल केयर ब्लॉक को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर संबंधित विभाग की तरफ से डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मातृ-शिशु अस्पताल के लंबित काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बने मातृ-शिशु अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर सितंबर के अंत तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। इसी कड़ी में निर्माणाधीन (सीसीबी) क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भी उक्त लाइन से जोड़ा जाएगा। बता दें कि इसे लेकर सेप्टिक टैंक की सफाई का झंझट भी समाप्त हो जाएगा। इस सीवरेज लाइन को शहर में स्थापित किए गए एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के साथ भी जोड़ा जाएगा, ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इसे लेकर उपायुक्त ऊना से जल शक्ति विभाग से अस्पताल प्रबंधन को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। शहर को सुचारू सीवरेज व्यवस्था के लिए दो एसटीपी टैंक बनाए गए हैं। रामपुर में 2.53 एमएलडी और चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है।
विज्ञापन


अन्य कार्यों में आएगी तेजी
इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने व विभिन्न प्रकार से नए उपकरण स्थापित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने अस्पताल प्रबंधन से सुझाव भी मांगें हैं, ताकि पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक हर स्तर पर मरीजों को कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग ने डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी सुझाव मांगेें गए हैं। इस पर भी अस्पताल प्रबंधन कार्य कर रहा है।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed