फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Double helmet awareness campaign run in Daulatpur Chowk

Una News: डबल हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया

Tue, 17 Jun 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Double helmet awareness campaign run in Daulatpur Chowk
दौलतपुर चौक में यातायात नियमाें को लेकर जागरूक करते पुलिस जवान। स्रोत : विभाग
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। उक्त अभियान एसपी ऊना अमित यादव के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रवि पाल के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने डबल हेलमेट यानी बाइक चालक के साथ पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। टीम ने दुकानदारों, राहगीरों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से सीधा संवाद कर उन्हें बताया कि सड़क सुरक्षा सिर्फ ड्राइवर की नहीं, बल्कि पीछे बैठे व्यक्ति की भी समान जिम्मेदारी है। पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ नियमों की जानकारी दी, बल्कि व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि एक साधारण हेलमेट किस तरह जान बचा सकता है। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों को हेलमेट पहनने की आदत डालें और ट्रैफिक नियमों के पालन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। चौकी प्रभारी रवि पाल ने बताया कि ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रधान राजेश डोगरा, चीफ एडवाइजर कैप्टन सुशील जरियाल, क्लब के सदस्य सतीश कालिया, लक्की कपाटिया आदि ने पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed