फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Don't fall prey to tempting emails and SMS from unknown sources: Bhupinder

अज्ञात स्रोतों से लुभावने ईमेल और एसएमएस के झांसे में न आएं : भूपिंदर

Tue, 11 Feb 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Don't fall prey to tempting emails and SMS from unknown sources: Bhupinder
ऊना में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर हुई साइबर सुरक्षा कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर लघु सचिवालय ऊना में सरकारी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) ऊना भूपिंदर सिंह ने इंटरनेट पर बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के 40 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और फोन कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने फिशिंग, मालवेयर, पहचान चोरी और साइबर उत्पीड़न जैसी चुनौतियों की पहचान और उनके बचाव के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण और सतर्क ऑनलाइन आदतों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, ईमेल या लिंक पर अपनी बैंकिंग व निजी जानकारी साझा न करें। अज्ञात स्रोतों से आए लुभावने ईमेल और एसएमएस से सावधान रहें और किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यशाला के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों की साइबर सुरक्षा संबंधी शंकाओं का समाधान किया गया। जिला योजना अधिकारी संजय परमार, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed