फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   donation

जिला आपदा राहत कोष में जमा हुए 29.4

Mon, 13 Apr 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
donation
बदोली निवासी कृतिका दड़ोच 5100 रुपये की राशि उपायुक्त को देती हुई। - फोटो : Una
ऊना। कोरोना से निपटने के लिए हर व्यक्ति अपने स्तर पर समाज सेवा के लिए आगे आ रहा है। आम लोगों के सहयोग से जिला आपदा राहत कोष में 11 अप्रैल तक 29.48 लाख रुपये जमा किए गए हैं। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग और समाज के सभी वर्ग अपने-अपने स्तर पर अंशदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशनन लिमिटेड के पाइपलाइंस डिवीजन के उप महाप्रबंधक प्रशांत ठाकुर और प्रचालन प्रबंधक संजय कुमार ने 3.50 लाख का चेक दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक ओपी रतन ने भी 1 लाख का चेक प्रदान किया। इससे पहले भी पूर्व विधायक ओपी रतन तथा उनके भाई राजपाल रतन ने आटे के 200 थैले डीआरडीए को जरूरतमंदों को प्रदान करने के लिए उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बरनोह निवासी दिनेश कुमार तथा मैहतपुर निवासी अंकिता सूद ने 21-21 हजार की धनराशि जिला प्रशासन को दी है। साथ ही कोटला कलां की जय लखदाता दंगल समिति ने 12 हजार तथा अरनियाला निवासी राहुल ने 2500 रुपये कोरोना से लड़ाई में मदद के तौर पर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग गुप्त दान भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खातों में डालें धनराशि
डीसी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आर्थिक मदद देना चाहता है तो जिला आपदा राहत कोष के खाता नंबर- 20013012219, कांगड़ा कोऑपरेटिव मेन ब्रांच ऊना में जमा करवा सकते हैं। खाते का आईएफएससी कोड केएसीई 0000013 है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ऊना ब्रांच के खाता नंबर 50100308162090 में भी धनराशि जमा करवाई जा सकती है। इसका आईएफएससी कोड एचडीएफसी 0000857 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed