फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Donated 51 thousand rupees for Chintpurni Mahotsav

Una News: चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए भेंट किए 51 हजार रुपये

Fri, 20 Sep 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Donated 51 thousand rupees for Chintpurni Mahotsav
एसडीएम अंब को विधायक ने सौंपा चैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने 51000 रुपये भेंट किए। अंब में पहली बार हो रहे जिला स्तरीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सहयोग देने के लिए विधायक बबलू ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। वीरवार को उन्होंंने एसडीएम अंब सचिन शर्मा को अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। विधायक सुदर्शन सिंह ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी दुनियाभर के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। माता श्री चिंतपूर्णी के नाम पर हो रहे महोत्सव पर किसी भी व्यक्ति को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्होंने चिंतपूर्णी की चिंता की होती तो शायद आज उन्हें जनता विपक्ष में न बैठाती। उन्होंने कहा कि अभी यह महोत्सव जिला स्तरीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। निकट भविष्य में इसे विश्व स्तरीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा और माता श्री चिंतपूर्णी के नाम को विश्वपटल पर लाया जाएगा। कहा कि यह मात्र एक महोत्सव नहीं है, बल्कि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करने का जरिया है। बबलू ने भाजपा नेताओं की ओर से महोत्सव के लिए काटी जा रही पर्चियों को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि यह पर्चियां एक लक्की ड्रा की हैं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति बाध्य नहीं है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार शर्मा, बीडीसी सदस्य डॉ राजपाल शर्मा, पूर्व प्रधान राज कुमार गौतम, निशा शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव असलम, राकेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed