फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Do not go alone to bathe in natural water sources: Manasi

प्राकृतिक जल स्रोतों में अकेले नहाने न जाएं : मानसी

Fri, 13 Jun 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Do not go alone to bathe in natural water sources: Manasi
नेशनल खिलाड़ी ने कहा, छोटी सी गलती से बड़ा हादसा होने का डर
विज्ञापन

हिमाचल में हर दिन हो रहीं डूबने से मौतें


संवाद न्यूज एजेंसीॉ
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आजकल गर्मियों की छुट्टियां हैं। बच्चे घर या रिश्तेदारों के छुट्टियां मना रहे हैं। कुछ बच्चे गर्मियों के मौसम में अकेले या अपने दोस्तों या रिश्तेदारों सहित प्राकृतिक जल स्रोतों, खड्डों, नालों या नजदीक की झील में तैरने के लिए उतर जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की तैराक और ड्रैगन वोट एवं ट्रेडिशनल चैंपियनशिप की खिलाड़ी मानसी राणा ने सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि घर पर ही नहाएं। यदि नजदीक के प्राकृतिक जल स्रोतों या खड्ड नालों में नहाने जाना भी है तो अभिभावकों के साथ जाएं. अकेले पानी में न उतरें। पानी कम हो या ज्यादा, बिना ट्रेनर के गहरे पानी में न उतरे। इसकी जिम्मेदारी अकेले प्रशासन की ही नहीं है। इसके लिए हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। आए दिन चाहे राजस्थान हो या पंजाब हो। हिमाचल प्रदेश में हर दूसरे दिन कहीं न कहीं छोटे-छोटे बच्चों की डूबने से मौत की खबर सुनने को मिल रही है। इसलिए अभिभावकों से भी आग्रह है कि अपने बच्चों को अकेले पानी के नजदीक न जाने दें। वहीं, हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के प्रभारी राकेश वालिया का कहना है कि हम सभी को प्रशासन की ओर से बार-बार जागरूक किया जा रहा है। उसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर मौत को गले लगा रहे हैं। कोई भी बच्चा हो या वयस्क, बिना ट्रेनिंग और इंस्ट्रूमेंट के पानी में न उतरें। सभी को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed