फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Diwali is just a few days away, but no designated locations for firecracker sales have been identified.

Una News: दिवाली को कुछ दिन शेष, पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित नहीं

Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali is just a few days away, but no designated locations for firecracker sales have been identified.
तंग बाजारों में खुले आम नियमों को ताक पर रखकर बेचे जा रहे पटाखे
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से एसडीएम ऊना कार्यालय में नहीं
नियमों को ताक पर रखकर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिवाली को लेकर सामान्य रूप से एक महीने पहले ही व्यवस्थाएं बनाई जाने लगती हैं लेकिन इस बार जिला मुख्यालय ऊना में दिवाली से केवल 13 दिन शेष रहते हुए भी पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित नहीं हो पाया है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिन से एसडीएम ऊना कार्यालय में नहीं हैं। ऐसे में तहसीलदार ऊना को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन राजस्व से संबंधित मामलों के अधिक होने के कारण तहसीलदार एसडीएम कार्यालय के कार्यों को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि व्यवस्था के मामले में अव्यवस्था बनी हुई है।
हर वर्ष जिला मुख्यालय में ऊना बाल स्कूल के मैदान को पटाखे बिक्री स्थल के रूप में चयनित किया जाता है लेकिन, इस बार अभी तक इस पर कोई बैठक नहीं हुई है। प्रशासन से अनुमति लेने के बिना कुछ दुकानदारों ने शहर के तंग बाजारों में पटाखों की बिक्री शुरू कर दी है। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ सकता है। दूसरी ओर अग्निशमन विभाग ने दिवाली को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

कोट
यह मामला प्रशासन के ध्यान में आया है। इसे लेकर जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यदि कोई नियमों की अवहेलना करते हुए पटाखे बेच रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed