फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Divyank tops in group discussion and Shailvi tops in speech.

Una News: ग्रुप डिस्कशन में दिव्यांक और भाषण में शैलवी अव्वल

Tue, 13 May 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Divyank tops in group discussion and Shailvi tops in speech.
डिप्टी डायरेक्टर सोम लाल धीमान ने छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन

जन संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में मंगलवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय जन संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में प्रारंभिक शिक्षा ऊना के डिप्टी डायरेक्टर सोम लाल धीमान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सोमलाल धीमान ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान बनाए जा सकते हैं, लेकिन वायु और जल को केवल बचाया और संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करने, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ग्रुप डिस्कशन में दिव्यांक कंवर ने प्रथम, सिया ने द्वितीय और कामना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण के सीनियर वर्ग में शैलवी ने प्रथम, प्रियल धीमान ने द्वितीय और कार्तिक सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में ईशिका, दीपाली और अनन्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ईशिका, खुशप्रीत और अर्पित ने बाजी मारी, जबकि सीनियर वर्ग में सिया, नमन और रितिका विजेता रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम, अक्षित परमार ने द्वितीय और तनिश और ईशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि सोम लाल धीमान ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षण, अनुशासन और खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सीमा देवी, संदीप लट्ठ, सुशील जरियाल, धीरज दत्त शर्मा, टेक सिंह जसवाल, रणजोध परमार, सतनाम परमार, देवेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed