फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District level Scout and Guide camp will run from 11th to 14th November.

Una News: 11 से 14 नवंबर तक चलेगा जिलास्तरीय स्काउट एंड गाइड शिविर

Sat, 08 Nov 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
District level Scout and Guide camp will run from 11th to 14th November.
जिलेभर से 300 विद्यार्थी और 50 से अधिक अध्यापक भाग लेंगे
विज्ञापन

जिले के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चे पहुंचेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बंगाणा के तलमेहड़ा स्थित सदा शिव मंदिर में स्काउट एंड गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के लगभग 300 विद्यार्थी और 50 से अधिक अध्यापक भाग लेंगे। शिविर में चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों, उपयोगी कौशल और समाज सेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। प्रतिभागी कैंपिंग, पैदल यात्रा और सामुदायिक विकास जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एंड गाइड को राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

शिविर की तैयारियां शनिवार से शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न स्कूलों के 40 अध्यापक स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। प्रत्येक स्कूल से चार स्काउट और एक गाइड भेजने के निर्देश दिए गए हैं।उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि शिविर को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह शिविर विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed