फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussion on preparations for national competitions

Una News: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर किया मंथन

Thu, 26 Mar 2026 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for national competitions
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा में थ्रो बाल चैरिटेबल हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारियों और खेल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा करना और खिलाड़ियों के चयन व प्रशिक्षण से जुड़े अहम निर्णय लेना रहा।
विज्ञापन


बैठक में ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रो बाल प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतियोगिता के आयोजन, नियमों, टीम संयोजन और खिलाड़ियों की भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए हिमाचल की टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा राजस्थान में पांच से सात जून तक होने वाली जूनियर थ्रो बाल नेशनल चैंपियनशिप को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। यशवीर, शाम मुरारी और पूर्ण चंद शर्मा को चयनकर्ता एवं प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे और उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed