फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussion on challenges and solutions of fisheries

Una News: मत्स्य पालन की चुनौतियों और समाधान पर की चर्चा

Thu, 21 Nov 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Discussion on challenges and solutions of fisheries
मछली पालकों ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन

दियोली में मत्स्य बीज पालन केंद्र में कार्यक्रम में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दियोली मत्स्य बीज पालन केंद्र में विश्व मत्स्य दिवस पर विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऊना के विभिन्न क्षेत्रों से मछली पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और मत्स्य पालन में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राम सिंह दियोली बीज केंद्र और सहायक निदेशक मत्स्य विवेक शर्मा ऊना ने उपस्थित हितधारकों के साथ गहन संवाद किया। उन्होंने मछली पालन के विभिन्न पहलुओं जैसे उन्नत प्रौद्योगिकी, मछली पालन की नई विधियों, बीज उत्पादन और जल संसाधनों के प्रबंधन पर जानकारी दी। इस अवसर पर मछली पालकों ने अपनी समस्याओं और शंकाओं को अधिकारियों के सामने रखा। मत्स्य अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तकनीकी सहयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित पालकों ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ, क्योंकि उन्हें मत्स्य क्षेत्र में नई तकनीकों और अवसरों की जानकारी मिली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मछली पालकों को संगठित करना, उन्हें जागरूक करना और मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था। मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि यह प्रयास क्षेत्र के मत्स्य व्यवसाय को और अधिक लाभप्रद और संगठित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed