फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Disclosure of misappropriation of Rs. 5.25 lakh in Gram Panchayat Bhatoli

Una News: ग्राम पंचायत भटोली में सवा पांच लाख रुपये के हेरफेर का खुलासा

Thu, 14 Aug 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of misappropriation of Rs. 5.25 lakh in Gram Panchayat Bhatoli
2018 से 2023 तक किए गए ऑडिट में चला पता
विज्ञापन


कई सामान बिना निविदा के खरीदे गए, लाखों रुपये के कार्य संदेह के घेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। विकास खंड ऊना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भटोली में विकास कार्यों को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वर्ष 2018 से 2023 तक किए गए ऑडिट में लगभग सवा पांच लाख रुपये के हेरफेर का खुलासा हुआ है, जबकि लाखों रुपये के अन्य कार्य संदेह के घेरे में हैं। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार झाड़ियों और नालियों की सफाई में सबसे अधिक गड़बड़ी पाई गई। कई मामलों में बिना निविदा आमंत्रित किए ही सामान खरीदा गया और भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा कई भुगतान बिना प्रधान या कमेटी के हस्ताक्षर के किए गए। पंचायत द्वारा सोलर लाइटें, पाइपें और हैंड सैनिटाइज़र जैसी सामग्री भी नियमों के विपरीत खरीदी गई।
जांच टीम जिसमें एसईबीपीओ निशा गुप्ता, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार और उपनिरीक्षक दीपक जोशी शामिल थे, उन्होंने 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि का ऑडिट किया। टीम ने पाया कि इस दौरान मौजूदा प्रधान हरपाल कौर, पूर्व प्रधान सरिता देवी और पूर्व पंचायत सचिव अमनदीप ऐरी की मिलीभगत से कई वित्तीय अनियमितताएं हुईं। विकास खंड अधिकारी केएल वर्मा ने पुष्टि की कि ऑडिट में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। उन्होंने मौजूदा पंचायत सचिव को विभागीय कार्रवाई और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भटोली के मौजूदा सचिव जसवीर ने बताया कि बीडीओ ऊना के निर्देश पर मौजूदा और पूर्व प्रधान से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि सचिव से पूछताछ अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जांच जल्द पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed