फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dinesh Sharma became a sympathiser of birds in Chakkasarai

Una News: चक्कसराय में पक्षियों के हमदर्द बने दिनेश शर्मा

Fri, 16 May 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma became a sympathiser of birds in Chakkasarai
40 मिट्टी के बर्तनों में नियमित रूप से भरते हैं पानी
विज्ञापन

कड़कती धूप में की जा रही पानी की व्यवस्था
घरों की छतों, बालकनी में पानी के बर्तन रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मी के प्रकोप से बेजुबान पक्षी भी विचलित हो रहे हैं। ऐसे में उपमंडल अंब की पंचायत चक्कसराय के दिनेश शर्मा इनके हमदर्द बने हैं। दिनेश शर्मा इन दिनों गांव की सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर लगे पेड़ों के साथ मिट्टी के बने बर्तनों में पानी भरकर लटका रहे हैं। शुक्रवार को जब उन्हें चक्कसराय में एक सड़क किनारे यह काम करते देखा गया तो पूछने पर उन्होंने बताया कि यह मेरा रोज़ का काम है। जैसे ही गर्मी शुरू होती है, मैं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करता हूं। अब तक वे लगभग 40 मिट्टी के बर्तनों में नियमित रूप से पानी भरते हैं और उन्हें ऐसे स्थानों पर टांगते हैं जहां पक्षियों की आवाजाही अधिक रहती है। दिनेश शर्मा का मानना है कि यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं, बल्कि हर जीव की भी है। गर्मी में जब सभी जीव पानी की तलाश में भटकते हैं तो इंसानों का फर्ज़ बनता है कि वे उनके लिए भी सोचें। गांव के अन्य लोगों ने भी दिनेश शर्मा की इस पहल की सराहना की है और कुछ युवाओं ने उनके इस कार्य में हाथ बंटाने की इच्छा भी जताई है। दिनेश शर्मा ने गांववासियों और जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों, बालकनी और खुले स्थानों पर पानी के बर्तन रखें ताकि प्यासे पक्षियों को राहत मिल सके। गर्मी के इस मौसम में यह एक छोटी लेकिन बेहद ज़रूरी मदद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed