फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DIG Soumya Sambashivan performed puja with her family at the shrine of Maa Chintapurni.

Una News: डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में परिवार संग की पूजा

Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
DIG Soumya Sambashivan performed puja with her family at the shrine of Maa Chintapurni.
डीआईजी सौम्या मंदिर में माथा टेकने के दौरान डी एस पी अम्ब व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला की डीआईजी सौम्या सांबशिवन बुधवार सुबह परिवार के साथ मां चिंतपूर्णी के मंदिर पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सुमित कालिया ने उनकी पूजा करवाई। इस मौके पर डीएसपी अंब वसुधा सूद, चिंतपूर्णी थाना के एएस राजेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह और मोईन थाना के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। डीआईजी सौम्या ने बताया कि वे हर महीने मां चिंतपूर्णी के दर्शन करती हैं और आस्था के साथ माता रानी का आशीर्वाद पाकर नई ऊर्जा से कार्य करती हैं। सौम्या सांबशिवन ने अपने कार्यकाल में मर्डर मिस्ट्री, ड्रग्स और अपराध के कई जटिल मामलों को सुलझाया है। वह पूर्व में मंडी की एसपी और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह की प्रिंसिपल रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed