फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dialysis units will be set up at Amb and Thanakalan hospitals.

Una News: अंब और थानाकलां अस्पताल में स्थापित होंगे डायलिसिस यूनिट

Fri, 11 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dialysis units will be set up at Amb and Thanakalan hospitals.
ऊना। किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल अंब और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में डायलिसिस यूनिट स्थापित किए जाएंगे। दोनों अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और अब इन्हें स्थापित करने की आगामी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दोनों स्थानों पर तीन-तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद अंब, थानाकलां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वर्तमान में नियमित डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अस्पताल पहुंचना पड़ता है। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को समय के साथ-साथ आने-जाने का खर्च भी उठाना पड़ता है। स्थानीय अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अंब और थानाकलां अस्पताल में स्थापित होने वाले डायलिसिस यूनिट में तीन-तीन मशीनें लगाई जाएंगी। इससे एक समय में निर्धारित संख्या में मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा और जरूरत के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट में मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी। यूनिट शुरू होने से क्षेत्र में किडनी रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में यूनिट के लिए स्थान चयनित होने के बाद अब आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद यूनिट को मरीजों के लिए शुरू किया जाएगा।



अंब और थानाकलां अस्पताल में एनएचएम के तहत डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की योजना है। इस पर उच्च अधिकारियों के आगामी दिशा-निर्देशों के तहत की कार्यवाही की जाएगी।
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed