{"_id":"56e93e1d4f1c1b69598b4693","slug":"dialesis-fascility-will-availbale-in-una-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब किडनी रोगियों को खून का डायलिसिस करवाने के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाखों की दो डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी। डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से जिला समेत आसपास के क्षेत्र के रोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मशीनों को अस्पताल में एक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से स्थापित किया जाएगा, जो क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को सस्ती दरों पर डायलिसिस की सुविधा मुहैया करवाएंगी।
विज्ञापन
मामले को लेकर बुधवार को एक चैरिटेबल संस्था की टीम के सदस्य डॉ. आजाद के नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सीएमओ डॉ. एके गुप्ता भी मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल का जायजा लेकर डायलिसिस मशीनों को स्थापित करने के लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। अब टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर ट्रस्ट को भेजेगी, जिसके बाद इसे जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को लेकर तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। अस्पताल में मशीनें स्थापित होने के बाद इन मशीनों को ऑपरेट करने के लिए स्टाफ और चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में डायलिसिस सुविधा न होने के चलते किडनी रोगियों को पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था। यहां लोग महंगे दामों पर इलाज करवाने को मजबूर थे। वहीं, लोगों को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता था। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सीएमओ डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि बुधवार को अस्पताल में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने को लेकर एक टीम ने दौरा किया है। उन्होंने कहा कि टीम ने मशीनों को स्थापित करने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन