फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dhan Guru Nanak appeared and the fog vanished and the world became bright.

Una News: धन गुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन होया

Wed, 05 Nov 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Dhan Guru Nanak appeared and the fog vanished and the world became bright.
संतोषगढ़ (ऊना)। सुबह-सवेरे ही गुरुद्वारों में श्री गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ और गुरबाणी के कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिड़गड़ा साहिब (पूबोवाल), गुरुद्वारा सुबोआना साहिब (हरोली), गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादुर साहिब (हीरां), गुरुद्वारा दशम पातशाही, गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह जी (सनोली), गुरुद्वारा सिंह सभा (संतोषगढ़), गुरुद्वारा शहीदां सिंहा दा, तथा पूना, वीनेवाल, अजोली और देहलां स्थित गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा, संतोषगढ़ से दोपहर बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ, जो मेन बाजार, पुराना बस अड्डा और वीरभद्र चौक से होता हुआ गुरुद्वारा शहीदां सिंहा दा तक पहुंचा।
विज्ञापन

रास्ते भर संगत ने श्रद्धापूर्वक कीर्तन सुने और अरदास में भाग लिया। गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने मधुर शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया, वहीं श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर भी लगाया गया। पूरे क्षेत्र में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व उल्लास, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed