{"_id":"658f0de868a508aeb2035ab9","slug":"devotees-will-be-able-to-make-offerings-online-in-shivbari-temple-qr-code-released-una-news-c-93-1-ssml1048-14229-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिवबाड़ी मंदिर में भक्त ऑनलाइन चढ़ा सकेंगे चढ़ावा, क्यूआर कोड हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिवबाड़ी मंदिर में भक्त ऑनलाइन चढ़ा सकेंगे चढ़ावा, क्यूआर कोड हुआ जारी
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। भगवान भोलेनाथ के भक्त अब देश-विदेश से अपनी इच्छा अनुसार भोले के दरबार में ऑनलाइन चढ़ावा चढ़ा सकेंगे। द्रोण महादेव शिवमंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में यूको बैंक के सहयोग से मंदिर ट्रस्ट ने ऑनलाइन चढ़ावे की व्यवस्था की है। इसके लिए बैंक ने जिला प्रशासन की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन दानपात्र का लिंक दिया है। यही नहीं बल्कि मंदिर के अकाउंट का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए क्वाइन वेंडिंग मशीन भी मंदिर परिसर में स्थापित की गई है। इसमें जितने रुपये डाले जाएंगे, उतनी ही कीमत के सिक्के मशीन वापस करेगी। शुक्रवार को विधायक चैतन्य शर्मा ने उपायुक्त राघव शर्मा एवं एसडीएम शशिपाल शर्मा की मौजूदगी में इन सुविधाओं का अनावरण किया।
भगवान भोलेनाथ के भक्तों की द्रोण महादेव शिवमंदिर शिवबाड़ी अंबोटा के प्रति अगाध आस्था है। हालांकि कई भक्त भोले के दरबार आ नहीं पाते लेकिन वह यथाशक्ति अपने अराध्य देव को चढ़ावा चढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था न होने के कारण कई बार भक्तों को मायूसी का सामना करना पड़ता था। मंदिर ट्रस्ट ने बैंक के साथ मिलकर इसका हल निकाला और प्रशासन की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन दानपात्र का लिंक दिया। इसी के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चढ़ावे का ऑनलाइन विकल्प क्यूआर कोड के तौर पर दिया।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही द्रोण महादेव शिवमंदिर के ऑनलाइन दर्शनों की भी व्यवस्था मां चिंतपूर्णी मंदिर की तर्ज पर की जाएगी। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से इस मंदिर को और निखारा जाएगा। उन्होंने एसडीएम शशिपाल शर्मा को मंदिर का सोशल मीडिया अकाउंट बनाने को कहा। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मंदिर से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के तमाम सरकारी सदस्यों के अलावा शिवबाड़ी एवं शिव मंदिर विकास समिति कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।