फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   devotees reached in Chintpurni

मां के जयकारों से गूंजा छिन्नमस्तिका धाम

Sun, 27 Mar 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी Updated Sun, 27 Mar 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
devotees reached in Chintpurni
चिंतपूर्णी में मां के दर्शन को लगीं कतारें। - फोटो : अमर उजाला

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा। मां के दर्शन को सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की कतारें मेन बाजार को भी पार कर दुर्गा वैष्णो ढाबे तक पहुंच गई थीं। र

विज्ञापन


विवार को दिनभर चिंतपूर्णी मंदिर में माता के जयकारे गूंजते रहे। पिछले तीन दिन से मां के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालु हाजिरी लगा रहे हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रात को ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे, लेकिन तेज धूप में मंदिर रोड पर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं था। इसके चलते श्रद्धालुओं को मजबूरी में पीने के पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। पार्किंग स्टैंड और मंदिर रोड पर लगे पानी के वाटर कूलर खाली ही नजर आए। इससे श्रद्धालु पानी के लिए तरसते रहे। उधर, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पर्ची सिस्टम से ही मां के दर्शन को भेजा जा रहा था। मंदिर रोड पर गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया था। रविवार के दिन लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। उधर, एसडीएम अंब सुनील वर्मा का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। जहां पानी की समस्या है, वहां फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी भरवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed