{"_id":"624202ec87b564001f665b75","slug":"devotees-offered-31-lakh-rupees-in-two-days-in-chintapurni-temple-una-news-sml4039677135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी के दर दो दिनों में चढ़ा 31.25 लाख रुपये चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी के दर दो दिनों में चढ़ा 31.25 लाख रुपये चढ़ावा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में पिछले दो दिनों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है। सोमवार को भी भक्तों का माता रानी के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। ज्यादातर श्रद्धालुओं की संख्या उत्तर प्रदेश से है। बीते दो दिनों में मां के दरबार में 31 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ाया गया।
शनिवार और रविवार को मां के दर दो दिनों में 57 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। शनिवार को 23500 श्रद्धालुओं ने जबकि रविवार को 33,600 श्रद्धालु माता रानी के दरबार में नतमस्तक हुए। इसके अलावा मां के भक्तों ने माता रानी के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाया।
शनिवार और रविवार दो दिनों में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को 31.25 लाख रुपये नकदी चढ़ावे में प्राप्त हुई है। इसमें शनिवार को 12.74 लाख रुपये और रविवार को 18.50 लाख रुपये नकदी प्राप्त हुई है। माता रानी के एक भक्त ने शनिवार को सौ ग्राम सोने का छत्र भी चढ़ाया। सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में बीते दो दिन श्रद्धालुओं ने ज्यादा संख्या में हाजिरी भरी।