फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees launched environmental awareness campaign in Chintapurni

Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

Fri, 18 Jul 2025 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees launched environmental awareness campaign in Chintapurni
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालुओं ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं ने बाबा माईदास सदन के सामने स्थित तरनतारन धर्मशाला में आम जनता को बैग और छतरियाँ वितरित कीं। श्रद्धालुओं ने लोगों से प्लास्टिक व पॉलिथीन के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी एक पवित्र धार्मिक स्थल है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए वे भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।इस सराहनीय पहल में रविंद्र कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मोदी, सोमनाथ मल्होत्रा, जगतार सिंह, आपदा मित्र संदीप कुमार सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को जिम्मेदारी का बोध कराने में अहम भूमिका निभाई। यह अभियान न केवल स्वच्छता का संदेश लेकर आया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को भी जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed