{"_id":"67e690b2e02ddc67c30ac324","slug":"devotees-from-punjab-travel-250-km-on-foot-to-reach-babas-city-una-news-c-93-1-una1002-149881-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 250 किमी पैदल यात्रा कर बाबा की नगरी में पहुंचते हैं पंजाब के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 250 किमी पैदल यात्रा कर बाबा की नगरी में पहुंचते हैं पंजाब के श्रद्धालु
विज्ञापन
संतोषगढ़ से होकर पैदल बाबा बालक नाथ जाता हुआ श्रद्धालुआं का जत्था।संवाद
63 साल से जारी है पैदल यात्रा का सिलसिला, सैकड़ों भक्त होते हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। सुबह के साढ़े दस बजे हैं। संतोषगढ़ नगर सहित क्षेत्र का वातावरण सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ के जयकारों एवं भेटों से गुंजायमान हो उठा। मौका था लुधियाना पंजाब से पिछले 63 साल से बाबा बालक नाथ पैदल यात्रा करने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं के जत्थे का नगर में पहुंचने का। बाबा बालक नाथ के प्रति श्रद्धा का सिलसिला छह दशक से लगातार चल रहा है। श्रद्धालुओं की ओर से इस साल 63वीं यात्रा की जा रही है। साल 1962 में लुधियाना स्थित कुमहार मंडी से भक्त तरसेम लाल ने जब बाबा के दरबार की यात्रा शुरू की तो पहली यात्रा में 150 के करीब श्रद्धालु शामिल हुए। समय के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में पहुंच गई। लगभग पांच दशकों तक भक्त तरसेम लाल के नेतृत्व में यात्रा करते रहे। वर्तमान में भक्त संजीव कुमार की अगुवाई में भक्त यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो 63 साल से यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में शामिल अशोक कुमार, निर्मल सिंह, जितेंद्र कुमार, बलकार सिंह, मंगल पुंडीर, तरसेम सिंह, जगबीर सिंह, अलकार सिंह, नरजन सिंह, जसवीर सिंह, रोहित कुमार, हैप्पी, प्रिंस, मनमोहन मल्होत्रा, जुगल, कर्म चंद, दरबारा सिंह, गुरपाल कौर, गुरप्रीत, हरमिंद्र सिंह आदि का कहना है बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद से हजारों श्रद्धालु हर साल लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा पैदल कर शीश नवाने बाबा जी की गुफा पहुंचते हैं। 30 मार्च को दियोट सिद्ध में बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा पर झंडा चढ़ाने की वार्षिक रस्म अदा की जाएगी। 30 मार्च को बाबा की पवित्र गुफा पर झंडा चढ़ाया जाएगा। इस साल भी यात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 63 वीं वार्षिक यात्रा 26 मार्च को लुधियाना की कुम्हार मंडी स्थित सिद्ध जोगी बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू हुई थी। 10 दिन के बाद 4 अप्रैल को दोबारा लुधियाना पहुंचकर संपन्न होगी।