फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotee from Punjab who came to visit Chintpurni temple dies

Una News: पंजाब के ध्यानार्थ चिंतपूर्णी मंदिर दर्शनों को आए पंजाब के श्रद्धालु की मौत

Sat, 16 Nov 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Devotee from Punjab who came to visit Chintpurni temple dies
दोस्तों के साथ आया था माता रानी के दर्शन करने
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से अचानक हुआ बेहोश

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए आए पंजाब के एक श्रद्धालु की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रद्धालु की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी जंडियाला अमृतसर के रूम में हुई है। श्रद्धालु की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। वह अपने दोस्तों के साथ चिंतपूर्णी मंदिर माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और गेट नंबर-3 के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु के साथ आए उसके दोस्तों ने बताया कि बेहोश होने के बाद जितेंद्र फिर खड़ा हो गया था। इसके बाद वे दुकान में प्रसाद लेने लगे। इस दौरान दुकान के अंदर बैठे जितेंद्र को फिर चक्कर आ गया। उसकी हालत को देखते हुए स्थानीय दुकानदार और मौके पर तैनात होमगार्ड जितेंद्र को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार तो किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। जितेंद्र प्राइवेट जॉब करता था। चिंतपूर्णी पुलिस की जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस ने गेट नंबर 3 के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी चेक की। इसमें साफ दिख रहा है कि श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed