फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development work stalled in Chintpurni assembly constituency: Sandeep

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप : संदीप

Tue, 04 Mar 2025 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled in Chintpurni assembly constituency: Sandeep
बोले- सरकार मंदिरों की संपत्ति को खाली करने तक सीमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। पंचायत समिति अंब के उपाध्यक्ष और भाजपा सोशल मीडिया संयोजक (चिंतपूर्णी लोअर) संदीप ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अभी तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया है। आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान केवल मंदिरों की संपत्ति को खाली करने तक सीमित रही है, जबकि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद कोई नई विकास परियोजना शुरू नहीं हुई। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में जनता को केवल खोखले आश्वासन मिले हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। सरकार मंदिरों के खजाने का इस्तेमाल अपने वित्तीय संकट से उबरने के लिए कर रही है लेकिन जनता के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही। सरकार ने किसानों को मिलने वाली कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी छीन ली हैं। पिछली सरकार के दौरान सिंचाई के लिए पाइप, स्प्रे पंप, और कीटनाशक दवाओं पर दी जाने वाली सब्सिडी अब पूरी तरह बंद कर दी गई है।

भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन
ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता के साथ मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे और सरकार को जवाबदेह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed