{"_id":"67a7484d4263b2c86e03b21d","slug":"despite-the-order-the-land-of-temple-pagoda-could-not-be-marked-una-news-c-93-1-una1002-145556-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आदेश के बावजूद मंदिर शिवालय की भूमि की नहीं हो पाई निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आदेश के बावजूद मंदिर शिवालय की भूमि की नहीं हो पाई निशानदेही
विज्ञापन
सीएम के आदेशों के बावजूद धरातल पर नहीं हो रही सुनवाई
एडीसी ने लोक निर्माण विभाग से 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने के दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग ने मंदिर की जमीन पर निकाल डाली है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना टक्का मार्ग पर मंदिर शिवालय के नाम पर 11 कनाल 13 मरले कास्ट भूमि की मौके पर आज दिन तक निशानदेही नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में स्थानीय निवासी नंबरदार हेमराज शर्मा ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर इस मसले का समाधान करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जिला प्रशासन को 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश किए गए लेकिन इस मसले को लेकर चार बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। इस मार्ग पर स्थित शिवालय वाक्य देह के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने मंदिर की जमीन पर सड़क बना डाली है और प्रशासन ने भी लोग निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से इस मसले पर 15 दिन में जवाब तलब किया है। इसके बाद एक माह से अधिक समय बीत चुका है। न तो संबंधित विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को कोई जवाब दिया है और न ही कोई कार्रवाई धरातल में अमल में लाई गई है। नंबरदार हेमराज शर्मा ने जनहित के लिए शिवालय के नाम पर भूमि की निशानदेही तत्काल करने की मांग की है ताकि लोग यहां पर आस्था के प्रतीक बने मंदिर के प्रति अपनी व्यवस्था आगे नियमित रूप से रख सके। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर का कहना है कि लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से 15 दिन में जवाब मांगा है। विलंब के लिए जवाब-तलब किया जाएगा।