फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Despite the ban in the city, vehicles are being parked in no parking zones.

Una News: शहर में प्रतिबंध के बावजूद नो पार्किंग जोन में लग रही गाड़ियां

Fri, 12 Jun 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban in the city, vehicles are being parked in no parking zones.
ऊना शहर में नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहन। संवाद
ऊना। शहर में नो पार्किंग जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। प्रशासन इस ओर प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे के क्षेत्रों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं जिससे आम लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एनएच किनारे कई क्षेत्रों को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। दिनभर सड़क किनारे कारें, बाइक और अन्य वाहन खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन

बाजार और मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। राहगीरों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कभी-कभार चालान की कार्रवाई जरूर होती है। उसका असर कुछ समय तक ही सीमित रहता है। इसके बाद फिर से सड़क किनारे वाहन खड़े होने शुरू हो जाते हैं। इस पर स्थानीय युवाओं ने अपने विचार इस प्रकार से रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण भी सड़क किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। नो पार्किंग जोन में लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
-राहुल कुमार, युवा


नो पार्किंग जोन में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की भी जरूरत बताई जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-चरणजीत सिंह, युवा


नो पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस जवानों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अगर कहीं नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क हो रहे हैं तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना

ऊना शहर में नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहन। संवाद

ऊना शहर में नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed