फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dera Baba Rudranand Mandal of Kutlahad BJP took out a tricolor march

Una News: कुटलैहड़ भाजपा के डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dera Baba Rudranand Mandal of Kutlahad BJP took out a tricolor march
ऊना के झलेडा़ में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता।संवाद
बलिदानी दिलावर खान की शहादत को भी किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और सम्मान में शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल कुटलैहड़ की ओर से किया गया। देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता को नमन करना और ऑपरेशन सिंदूर में देश की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व व्यक्त करना था। श्याम मिन्हास ने कहा कि भारत देश पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुरक्षित है। कुटलैहड़ के घरवासड़ा गांव निवासी शहीद दिलावर खान को भी याद किया गया, जो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। तिरंगा यात्रा के दौरान दिलावर खान की तस्वीर को आगे रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भारत सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र देने पर आभार जताया गया। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में दोनों भाजपा मंडल कुटलैहड़ के अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार वर्मा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed